दिव्या गोस्वामी ने कथक से शिव-कृष्ण और राम को किया साकार - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » , » दिव्या गोस्वामी ने कथक से शिव-कृष्ण और राम को किया साकार

दिव्या गोस्वामी ने कथक से शिव-कृष्ण और राम को किया साकार

Written By Unknown on 27 अप्रैल 2017 | 7:00:00 am

प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ 

दिव्या गोस्वामी ने कथक से शिव-कृष्ण और राम को किया साकार
स्पिक मैके चित्तौड़गढ़ का उत्सव आयोजन 



चित्तौड़गढ़  26 अप्रैल 2017

स्पिक मैके चित्तौड़गढ़ में 26 अप्रैल का दिन विश्व नृत्य दिवस के आयोजन के नाम रहा जिसमें युवा और प्रतिभावान कथक नृत्यांगना दिव्या दीक्षित गोस्वामी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। पहला आयोजन नीमच स्थित स्प्रिंग वुड स्कूल में सुबह साढ़े आठ बजे हुआ जिसका संयोजन स्कूल प्राचार्य वंदना सेन ने कलाकारों का अभिनन्दन करके किया। दूसरा आयोजन भदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल के नए भवन में दोपहर बारह बजे सम्पन्न हुआ जिसका निर्देशन स्कूल प्राचार्य हिमांशु जानी ने किया। इस मौके पर कलाकार दिव्या गोस्वामी के साथ संगतकार के रूप में तबला वादक अनिरुद्ध शुक्ला, शास्त्रीय गायक इकबाल हुसैन और बांसुरी वादक रविन्द्र राजपूत ने शिरकत की। यह जानकारी दोनों आयोजन में उपस्थित होकर स्पिक मैके परिचय प्रस्तुत करने वाले स्पिक मैके स्टेट कोर कमिटी सदस्य जेपी भटनागर ने दी


दोनों कार्यक्रमों के मार्फ़त कलाकारों ने आरम्भ में भगवान् शिव की स्तुति पर अभिनय सहित भाव पेश किया और विद्यार्थियों को कथक की प्राचीन परम्परा से एकदम से जोड़ लिया। कृष्ण लीला के एक लोकप्रिय प्रसंग का हवाला देकर लखनऊ घराने की नृत्यांगना दिव्या ने गोवर्धन पर्वत उठाकर कृष्ण द्वारा भगवान् इंद्र के घमंड को तोड़ने वाला अभिनय पेश किया जिसे सभी ने गहराई से अनुभव करते हुए सराहा भी। प्रस्तुति के बीच बीच में कलाकारों ने व्याख्यान देते हुए राग,ताल और संगीत की विभिन्न पद्दतियों के बारे में जानकारी साझा की। कथक की सबसे ख़ास पहचान वाले हिस्से चक्कर और तिहाई ने आयोजन को रोचक बना दिया। बाद के सत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम राम केन्द्रित एक भजन पर भावमयी अभिनय हुआ। इन सभी के बीच विद्यार्थी तत्कार,तालों के बीच अंतर और नृत्य में फुटवर्क के कमाल पर अपनी समझ बनाते नज़र आए।अंत में तबले और घूँघरू के बीच की जुगलबंदी ने इस अनुभव को सबसे ज्यादा ऊंचाइयां दी। दर्शकों की मांग पर अंत में एक कृष्ण और पनिहारिनों के बीच की प्रेममयी बातचीत वाला एक गीत पेश किया जिससे आयोजन सम्पन्न हुआ


गौरतलब है कि दिव्या के नृत्य की गंभीरता उनकी प्रस्तुतियों में इतिहास, दर्शन और आध्यात्म के मिश्रण से अनुभव की जा सकती है। कथक के प्रसिद्द लखनऊ घराने से सम्बन्ध रखने वाली दिव्या गोस्वामी ने नृत्य की शिक्षा कलानिधि इंस्टिट्यूट पुणे की गुरु यामिनी गांधी से ली है। वर्तमान में कथक केंद्र दिल्ली के प्रसिद्द कथक गुरु मुन्ना शुक्ला के निर्देशन में सिख रहीं है। दिव्या खुद बीते डेढ़ दशक के अपने शास्त्रीय नृत्य के कई शो करने के साथ ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं। गोस्वामी को कई बड़े सम्मानों के साथ ही संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अवार्ड दिया जा चुका है। दूरदर्शन से ग्रेड प्राप्त नृत्यांगना दिव्या चित्तौड़गढ़ पहली बार आ रही हैं। 


सादर
कृष्णा सिन्हा 
प्रेस सचिव ,स्पिक मैके चित्तौड़गढ़
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template