दिव्या गोस्वामी का कथक नृत्य 26 अप्रैल को - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » , » दिव्या गोस्वामी का कथक नृत्य 26 अप्रैल को

दिव्या गोस्वामी का कथक नृत्य 26 अप्रैल को

Written By Unknown on 26 अप्रैल 2017 | 6:00:00 am

प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ 

दिव्या गोस्वामी का कथक नृत्य 26 अप्रैल को
स्पिक मैके चित्तौड़गढ़ का उत्सव आयोजन 


चित्तौड़गढ़  25 अप्रैल 2017

स्पिक मैके के उत्सव के दौरान अब 26 अप्रैल को देश की उदीयमान कथक नृत्यांगना दिव्या दीक्षित गोस्वामी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। स्पिक मैके के स्टेट कोर कमिटी सदस्य जेपी भटनागर के अनुसार पहला आयोजन नीमच स्थित स्प्रिंग वुड स्कूल में सुबह साढ़े आठ बजे होगा जिसका संयोजन स्कूल प्राचार्य वंदना सेन देखेगी।दूसरा आयोजन भदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल में दोपहर बारह बजे होगा जिसे स्कूल प्राचार्य हिमांशु जानी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।इस मौके पर कलाकार दिव्या गोस्वामी के साथ संगतकार के रूप में तबला वादक अनिरुद्ध शुक्ला, शास्त्रीय गायक इकबाल हुसैन और बांसुरी वादक रविन्द्र राजपूत हिस्सा लेंगे


राष्ट्रीय सलाहकार माणिक के अनुसार दिव्या के नृत्य की गंभीरता उनकी प्रस्तुतियों में इतिहास, दर्शन और आध्यात्म के मिश्रण से अनुभव की जा सकती है। कथक के प्रसिद्द लखनऊ घराने से सम्बन्ध रखने वाली दिव्या गोस्वामी ने नृत्य की शिक्षा कलानिधि इंस्टिट्यूट पुणे की गुरु यामिनी गांधी से ली है। वर्तमान में कथक केंद्र दिल्ली के प्रसिद्द कथक गुरु मुन्ना शुक्ला के निर्देशन में सिख रहीं है। दिव्या खुद बीते डेढ़ दशक के अपने शास्त्रीय नृत्य के कई शो करने के साथ ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं। गोस्वामी को कई बड़े सम्मानों के साथ ही संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अवार्ड दिया जा चूका है। दूरदर्शन से ग्रेड प्राप्त नृत्यांगना दिव्या चित्तौड़गढ़ पहली बार आ रही हैं। प्रेस सचिव कृष्णा सिन्हा के अनुसार उत्सव का आख़िरी आयोजन दो मई को होगा जिसमें प्रसिद्द संतूर वादक धनंजयन देथानकर अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्सव के बाद 14 मई को पांचवे इंटरनेशनल कन्वेंशन आईआईटी दिल्ल्ली जाने वाले सभी चयनित पैंतीस प्रतिभागियों का ओरियंटेशन होगा


सादर
कृष्णा सिन्हा 
प्रेस सचिव ,स्पिक मैके चित्तौड़गढ़
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template